Saturday, November 17, 2018

श्री राधे: और माँ कामाख्या


         
जय गुरुदेव जय माँ ललिता त्रिपुरसुन्दरी !

       एक प्रश्न इस भ्रमित मन मे उठता था कि तत्त्वतः सभी माँ के स्वरूप एक ही हैं, फिर भी कहीं माँ ललिता त्रिपुर सुंदरी एवं श्री राधे: में ऐक्य का वर्णन पढ़ने में नहीं आता। यहां पर भी मेरी प्यारी माँ ने समयांतर में उत्तर प्रदान किया। मैं एक दिन वैसे ही इंटरनेट पर कुछ spiritual पढ़-ढूंढ रहा था। अचानक देवीपुरम के श्री अमृतानंद जी के अनुभव का पृष्ठ खुल गया, अंतः प्रेरणा से मैं उस लेख को पढ़ता गया और मैने पाया श्री अमृतानन्द जी के सामने माँ कामाख्या का स्वरूप प्रकट हुआ जो कुछ समय उपरांत भगवान कृष्ण की आह्लादिनी शक्ति में रूपान्तरित हो गया। स्वामी जी को तब माँ आदिशक्ति और भगवती श्री राधे: के स्वरूप में एकता का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ।

दुसरा अनुभव सदगुरुदेव के वचनामृत द्वारा प्राप्त हुआ। श्री गुरु जी ने बताया जब श्री राधिका जी अपने स्वरूप को शीशे में देख रहीं थी,वे स्वयं के दिव्य स्वरूप पर मोहित हो गयी और देखती ही रह गयी। वह दिव्य स्वरूप ही माँ ललिता त्रिपुरा सुन्दरी के स्वरूप में प्रकट हुआ इसीलिए श्री राधा जी व श्री ललिता अम्बा में तात्विक एक्य है 

तीसरा समाधान गीता प्रेस के श्री राधे बाबा के अनुभव द्वारा प्राप्त हुआ। राधे बाबा निकुंज लीलाओं के दर्शन करते थे, इसी ध्यान में भगवान श्री कृष्ण जी ने उन्हें माँ ललिता त्रिपुरा सुन्दरी का मंत्र जपने को दिया था। और श्री राधे बाबा अपने गुरु श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार जी की धरम पत्नी को माँ ललिता अम्बा के रूप में देखते थे 


        मैं माँ की करुणामयी कृपा से अभिभूत हुआ माँ का स्मरण करने लगा कि कैसे माँ हर समय हमारी हर इच्छा को ध्यान में रख समाधान प्रदान करती हैं।


Saturday, August 4, 2018

Lord Hari - My Maternal Uncle :-)




श्री माता पद्मनाभ सहोदरी हुईं तो श्री भगवान हमारे मामा जी हुए। यह पावन सम्बन्ध हमारा वैष्णव परम्परा से हुआ।

ऐसा नहीं है कि अच्छे मामा नहीं होते परंतु  सामान्यतः कंस मामा तथा शकुनि मामा की कथाएँ सुनते सुनते हमारी सांसारिक मामाओं के प्रति कुछ अच्छी भावना नहीं बन पाती।

इसीलिए माँ ललिता अम्बा की कृपा से एक और समाधान प्राप्त हुआ, श्री हरि, श्री राम जी, श्री कृष्ण जी और श्री जगन्नाथ भगवान जी हमारे मामा हुए, बढ़िया बात हुई ना भाई!

अब श्री भगवान भी अपने अनुभव से बहुत अच्छे से जानते हैं सांसारिक मामाओं के बारे में। इसलिए वे दिव्य स्वरूप होने से स्वयं भी बहुत अच्छे मामा जी की जिम्मेदारी निभायेंगे, ऐसा मेरा पूर्ण विश्वास है।

दूसरा मेरी माँ की अनन्य भक्ति भी मामा जी की कथा प्रसंग सुनने से भ्रमित नहीं होगी। आखिर हम एक परिवार जो हुए ना।

जय माँ ललिता त्रिपुरा सुन्दरी !
जय श्री गुरुदेव भगवान !
जय श्री हरि ! 





Friday, May 25, 2018

Sri Ram and Sri Mata - श्री रामचरितमानस "श्री"


         

Before we start article Divine Mother has shown another Leela. As Sri Mata is typed in title. This secret flashed in front of eyes.

S R I M A T A =  SITA+RAM
    R   M A        =  RAM
S    I        T A   =  SITA

Isn't it lovely ?

माँ से हमेशा यह जिज्ञासा अंतर्मन में उठती रही है, राम और श्री विद्या में क्या संबंध है। माँ अपने ढंग से उत्तर व समाधान प्रदान करती रहती हैं।



उत्तराखंड राज्य के अल्मोड़ा जिले में डोल नामक स्थान में पूज्य तपस्वी बाबा कल्याणदास जी द्वारा दुनिया का सबसे भारी श्री यंत्र (15 क्विंटल) स्थापित किया गया है। बाबा जी ने इस उपलक्ष्य में रामकथा के अग्रणी व शिरोमणि कथावाचक संत श्री मोरारी बापू द्वारा रामकथा का सप्त दिवसीय आयोजन रखा। श्री बापू ने कथा का विषय " मानस-श्री " रखा तथा श्री को केंद्र में रखते हुए सवांद किया। कथा विभिन्न प्रवाहों से होती गुजर रही थी, कि एक दिन मोरारी बापू ने आवेश में घोष किया, राम जी ही श्री हैं, श्री ही राम जी हैं, राम , श्री यंत्र व त्रिपुरा सुन्दरी एक ही हैं। यह पंक्ति सुनते ही मेरी आंखें माँ की लीला सोच कर भर आयीं, और समझ में आया कि सात दिनो की कथा में से माँ ने मेरे जाने के लिये पंचम दिन ही क्योँ चुना। सामान्यतः मैं यात्राओं से बचता हूँ, विशेषतः लंबी पर्वतीय यात्राओं से। परन्तु डोल आश्रम के बारे में मैने सोचा था दो-ढाई घंटे का रास्ता होगा, इसलिये जाने का प्रोग्राम बना लिया, परन्तु जब चले तो चार घंटे लग गये। यह confusion भी माँ की लीला ही थी, उसने अपने शिशु को बुलाना जो था।

माँ ललिताम्बा से यही प्रार्थना है, इसी प्रकार अपनी लीलाओं द्वारा अपने शिशु को आनन्द प्रदान करती रहें। हमसे बातें करती रहें, आखिर हमारी माँ  लीलाविनोदिनी जो हैं।


Sunday, May 20, 2018

Purushottam Month: Sri Lalita and Vishnu Sahastranaama !


         
Here we'll with all love, humility and respect try to see common names in these two amazing, wonderful, divine Sahastranama.

Sri Lalita Sahastranaama -  Most important, secret Sahastranaama of Divine Mother. If read with little Bhava, it will change your life in mysterious way. You'll find yourself in lap of Divine Mother.

Shri Vishnu Sahastranaama - Most read Sahastranaama of Lord Shri Hari, also recommended by Top Astrology Giant Shri K N Rao as The Only remedy of all astrology issues. He suggests just read it after morning bath, religiously. Read article Importance & Benefits of Shri Vishnu Sahastranaam

HERE WE ARE NOT COMPARING TWO SAHASTRANAAMA, as She is पद्मनाभसहोदरी, we out of love and respect of both trying to find common names, attributes of Them. So devotees of One can relate to Other. For example, in Purushottam Month, Mal Maas Or Adhik Mass one can read any of Sahastrabahu without any confusions. 

TO BE UPDATED .....

Monday, March 12, 2018

What is Sri Lalita Sahastranaam : श्री ललिता सहस्त्रनाम


Jai Maa Lalita Tripura Sundari
Jai Gurudev




श्री ललिता सहस्त्रनाम, माँ की एक सहस्त्र आँखें हैं, जिनसे वो हर पल अपने शिशु पर निगाह रख रहीं हैं।

श्री ललिता सहस्त्रनाम माँ के एक सहस्त्र हाथ हैं, जिनसे माँ हर पल अपने शिशु का पालन पोषण कर रहीं हैं।

माँ के यह पावन सहस्त्रनाम सहस्त्रों रोम-रोम हैं, एक एक रक्त कण, एक एक कोशिका हैं।

माँ के सहस्त्रों नाम आती जाती स्वासें हैं।

माँ के सहस्त्रनाम सहस्त्रचण्डी यज्ञ हैं।

माँ के सहस्त्रनाम सहस्त्रार चक्र के सहस्त्र पंखुड़ियां हैं।

माँ के यह नाम आराधना, प्रार्थना, साधना हैं।

माँ के नाम मेरे लिये श्री रामायण व श्री भागवत जी हैं।

श्री ललिता सहस्त्रनाम शिशु के लिये पालने के समान हैं, जिससे माँ ललिताम्बा अपने शिशु को झूला रहीं हैं। शिशु आनन्द में मुस्कुराता है।

श्री ललिता सहस्त्रनाम माँ की लोरी है।

मेरा मन चंचल है, कभी एक पर नहीं टिकता, इसीलिये माँ ने अपने बालक को अपना सहस्त्रनाम स्वरूप दे दिया है, जिसे मैं आनंद से गाता हूँ। वो हीं एक हैं और अनेक भी।

श्री ललिता सहस्त्रनाम संतप्त व उद्दिग्न शिशु के सिर पर माँ का हाथ है, पीठ पर माँ के हाथों का थपथपाना है।

श्री ललिता सहस्त्रनाम अमर गीत, ज्ञान गीत व प्रकाश गीत है, जो मृत्यु से अमरता की ओर, अज्ञान से ज्ञान की ओर व अन्धकार से प्रकाश की ओर ले जाता है।

प्रसिद्ध संत माता निर्मला ने घोषणा की है कि "The Book Of Enlightenment" श्री ललिता सहस्त्रनाम ही है।

श्री ललिता सहस्त्रनाम क्या नहीं है।

जय गुरुदेव।
जय माँ ललिता त्रिपुरा सुन्दरी।





Tuesday, February 20, 2018

Lalita Sahastranaam: My Mother, My Life, My Sadhana

माँ ललिता सहस्त्रनाम द्वारा देवोपासना


       In root form All are One ! Still when you have accepted One Form ( विग्रह: ) as your Ishtdev then you should try to be loyal, well connected, well behaved, always remembering to your Ishtadev. This is called one pointed devotion "अनन्य भक्ति". We in india are blessed with various vibrations of same Supreme Power so we can choose one as per our temperament and emotional structure. But in practical and day to day life we come across all deities and offer our respect to All. In such a condition how to maintain one pointed devotion. If you are a reap fruit in spirituality, then I don't need to tell you anything as you can see same One in all. But for people like me who are always confused with wandering mind, below are two options.


(1) Consider Them all your one family -


Ex. If Mother Divine is my Ishtadev. Then Lord Baba Shiva is my father. Then Lord Ganesha and Lord Skanda are family. Lord Shiva and Hanuman ji same.  Sri Bhagwan Ram-Krishna is my maternal uncle as my Mother is  " पद्मनाभसहोदरी " Hanuman ji and Ram Ji same. Shiva ji and Ram Ji same too. Ram Ji, Shri Vishnu and Lord Krishna are One. All Divine form Sri Radhe, Mother Sita, Maa Laxmi, Maa Saraswati are same Divine Mother. Hence you will never feel confuse as you never feel awakard in a joint family life. Make them your loving family.

        But if you are not a family type person and Mother Lalita Amba is your all in all and you have accepted yourself as Her Divine Children. Then by Mother's grace we are blessed with so amazing, so powerfull, so comforting like Mother's lap Sri Lalita Sahastranaam. There are lot of discussion on whether to chant without initiation or not, I feel for myself once I have strongly accepted me as Her Kid शिशु ) and She is my very own Mother, tell me when I want to sing praise to my Mother what should I wait for. Some real tears of bhava and a wet heart will be sufficient rituals. Hence I have tried to select pick All Omniscient Mother's name for worship of other forms of same Divine. I have used bhava to select names not rational mind.


(2) Worship Them using corresponding  naam mantra from Lalita Sahastranaam 




Shri Gurudev Bhagwan         
603-ॐ गुरुमूर्त्यै नमः ।

Shri Gurumandal         
713-ॐ गुरुमण्डलरुपिण्यै नमः ।

Lord Krishna
267-ॐ गोविंदरुपिण्यै नमः ।

Lord Vishnu                    
298-ॐ नारायण्यै नमः। 
893-ॐ विष्णुरुपिण्यै नमः।

Mother Annapoorna
669-ॐ अन्नदायै नमः।

Lord Shiva
407-ॐ शिवमूर्त्यै नमः।

Mother Aadi Shakti
985-ॐ अम्बायै नमः।


Lord Uma-Maheshwer  
999-ॐ शिवशक्तयैक्यरुपिण्यै नमः।


Mother Laxmi         
313-ॐ रमायै नमः।
210-ॐ महालक्ष्म्यै नमः।

Lord Ram             

319- रामायै नमः।

Lord Mrituanjayi Mantra
552-ॐ सर्वमृत्यु निवारिणियै नमः।
181-ॐ मृत्युमथन्यै नमः।
748-ॐ रोग पर्वत दम्भोलयै नमः।
749-ॐ मृत्युदारुकुठारिकायै नमः।

Mother Vaishno Devi 
892-ॐ वैष्णव्यै नमः।

Mother Gaythri 
338-ॐ वेदजनन्यै नमः।
420-ॐ गायत्र्यै नमः।


Mother Earth                 
955-ॐ धरायै नमः

Yagya Devtaa 
769-ॐ यज्ञरूपायै नमः। 
881-ॐ यज्ञप्रियायै नमः।
882-ॐ यज्ञकर्त्र्यै  नमः।  
883-ॐ यजमान स्वरूपिण्यै नमः।

Gau Mata
605-ॐ गौमात्रे नमः।

Bhramin Dev 
674-ॐ ब्राहम्णयै नमः।

Lord Sun 

 6-ॐ उद्यद्भानुसहस्त्राभायै नमः। 
(उदय होते हुए सहस्त्र सूर्यों की आभा के समान )
12-ॐ निजारूणप्रभापूरमज़्ज़दब्रह्माण्डमण्डलायै नमः। (सम्पूर्ण जगत को अपने गुलाबी तेज़ से स्नान कराने वालीं माँ)
275- ॐ भानुमण्डलमध्यस्थायै नमः।
404-ॐ भक्त हार्द तमोभेद भानु मद्भानु संततिः। 
452- ॐ तेजोवत्यै नमः। 

Forefathers & Ancestors
536ॐ स्वधायै नमः। 



Mother's Lotus Feet Worship
44-ॐ नखदीधितिसञ्छन्ननमज्जनतमोगुणायै नमः। 
(नखों से निकलते प्रकाश से अज्ञान व अन्धकार दूर करने वाली माँ )
45- ॐ पदद्वयप्रभाजालपराकृतसरोरूहायै नमः। 
( माँ के चरण कमल के सामने कमल भी लजा रहे हैं।)
46-सिञ्जानमणिमञ्जीरमण्डितश्रीपदाम्बुजायै नमः।
(माँ के चरण कमलों में रत्न जटित घुँघरू युक्त पायल हैं।)

Mother's Favorite Food :

480-ॐ पायसान्नप्रियायै नमः।( खीर)
492-ॐ स्निग्धौदनप्रियायै नमः।       
         (घी में पके चावल)
501-ॐ गुडान्नप्रीतमानसायै नमः।    
         (गुड़ में पके चावल)
510-ॐ मधुप्रीतायै नमः। (शहद)
512-ॐ दध्यन्नासक्तहृदयायै नमः।    
         (दही से युक्त भोजन)
519-ॐ मुद्गौदनासक्तचित्तायै नमः।   
         (मूंग दाल और भात)
526- ॐ हरिद्रान्नैकरासिकायै नमः।   
         (हल्दी से युक्त भोजन)


Why it is best to be Her devotee children ?

माँ की भक्ति क्योँ करें ? उत्तर माँ के इन सुंदर नामों में पायें।


        ॐ समस्तभक्तसुखदायै नमः।
567-ॐ भक्त निधये नमः।
732-ॐ नामपारायणप्रीतायै नमः।
747-ॐ भक्तचित्तकेकिघनाघनायै नमः।
116-ॐ भद्रमूर्तयै नमः।
        (अनुग्रह की मूर्ति)
117-ॐ भक्तसौभाग्यदायिन्यै नमः।
118-ॐ भक्तिप्रियायै नमः।
119-ॐ भक्तिगम्यायै नमः। 
        (केवल भक्ति द्वारा प्राप्य)
120-ॐ भक्तिवश्यायै नमः।
326-ॐ करुणारससागरायै नमः।
349-ॐ वन्दारुजनवत्सलायै नमः। 
        (वंदना करने वालो पर वात्सल्य भाव रखने वाली माँ)
353-ॐ भक्तिमत्कल्पलतिकायै नमः।
        (भक्तों के हृदय की बेल)
354-ॐ पशुपाशविमोचिन्यै नमः।
       (भक्तों को मूढ़ता रूपी पाश से मुक्त कर देने वाली)
372-ॐ भक्तमानसहंसिकायै नमः।
388-ॐ नित्यक्लिन्नायै नमः। 
       (सदैव दयार्द्र)

    Below are some names of Mother Divine for Her children asking for anything whenever you need it, where ever you need it, whatever your need is. Mother always gives after evaluating our good aur bad.

     Hence before you start asking Mother , first feel strongly bonded with Mother and then with childlike innocence and purity ask Mother. She knows you all !!! After all she is our Mother. Try for outside purity as well but if not possible cry for Her love as much as you can.

For Wealth
210-ॐ महालक्ष्म्यै नमः।
690-ॐ राज्यलक्ष्म्यै नमः।
691-ॐ कोशनाथायै नमः।
693-ॐ साम्राज्यदायिन्यै नमः।
885-ॐ धनाध्यक्षायै नमः।
886-ॐ धनधान्यविवर्धिन्यै नमः।

To avoid evil people
193-ॐ दुष्टदूरायै नमः।


For health



To give up addictions    

194-ॐ दुराचारशमन्यै नमः।
195-ॐ दोषवर्जितायै नमः।

To attain good qualities            
 ॐ सदाचारप्रवर्तिकायै नमः।

To remove doubts                    

173- संशयघ्न्यै नमः।


To remove Mantra Prayog       
812-ॐ परमन्त्रविभेदिन्यै नमः।

For girls marriage
556ॐ कात्यायन्यै नमः। 

For well being of all people

850-ॐ जन्ममृत्युजरातप्तजनविश्रान्तिदायिन्यै नमः।
347- ॐ तापत्रयाग्निसन्तप्तसमाह्लादनचन्द्रिकायै नमः। 
(3 प्रकार के तापो से शीतलता प्रदान करने वाली चंद्रिका )


To gain knowledge of mantra & shastra
844-ॐ शास्त्रसारायै नमः।
845-ॐ मन्त्रसारायै नमः।
204-ॐ सर्व मन्त्रस्वरूपिण्यै नमः।
227-ॐ महामंत्रायै नमः।
To get rid of fear                
121-ॐ भयापहायै नमः।

To avoid anger
168-ॐ निष्क्रोधायै नमः।

169-ॐ क्रोधशमन्यै नमः।


For talkative power           
ॐ वाग्वादिन्यै नमः।

For spirituality

To avoid a difficult situation
913-ॐ सर्वापद्-विनिवारिणियै नमः।


To gain strength

Before Meditation
254-ॐ ध्यानध्यातृध्येयरूपायै नमः। 
( वें ही ध्यान हैं, ध्यान करने वाली भी है और ध्येय रूप भी वे ही हैं। )



Meditate on Her in your blood,flesh,fat,bones,bone marrow

490- ॐ रुधिरसंस्थितायै नमः।

500- ॐ मांसनिष्ठायै नमः।
509- ॐ मेदोनिष्ठायै नमः।
516- ॐ अस्थिसंस्थितायै नमः।
524- ॐ मज़्ज़ासंस्थायै नमः।
531- ॐ शुक्लसंस्थितायै नमः।
















Friday, February 2, 2018

माँ की पूजा का विधान और कर्मकाण्ड


      
माँ !  मैं आपकी पूजा का विधि विधान नहीं  जानता।
कोई कर्मकाण्ड से भी मैं परिचित नहीं हूँ। कलि के मलों से दूषित मुझमें कोई पवित्रता व पात्रता भी नहीं है। स्वभाव से ही जिद्दी व उद्दंड हूँ। सभी के सिरों का दर्द हूँ माँ।
माँ! मेरा रो रो कर तुझे पुकारना ही मेरा आवाहन है। उन अश्रुओं में भीगना ही मेरी पवित्रता है।
माँ ! मेरे रोम रोम की , एक एक कोशिका की तू जननी है, अतः तू मेरे कण कण में बसी है,  बस यही भाव मेरा न्यास है।
माँ ! जो तूने आ कर मेरी कलाई पकड़ ली है, वो ही मेरी रक्षा मौली है।
माँ ! जो तूने अपने शिशु के मस्तक पर स्पर्श किया है, वही तिलक है।
माँ ! जो तूने मुझें गोद में बैठा रखा है, वही मेरा आसन है।
माँ! अपने शिशु की रक्षा हेतु जो उग्र काली रूप धारण करती है, वही मेरा रक्षा कवच है।
ओ माँ ! ओ माँ ! उमा ! उमा ! कहते हुए जो क्रन्दन करता हूँ वही मंत्र जाप है।
माँ ! तू मुझे खिलाये बिना कहाँ खाती है, मुझे पुष्ट कर के ही तू पाती है, वही भोग है न माँ।
माँ ! जो तूने मुझे काँधे पर लगा लिया है मैंने नेत्र मूँद लिये हैं, वही तन्मयता है, जो तू मुझे लोरी सुना रही है वही अनहत नाद है, मैं जो बाह्य चेतना खोता हुआ निर्भय व निश्चिन्त हो कर सो गया हूँ, वही समाधि है।
माँ! विरह की अग्नि ही आरती की ज्योत है।  यह देह ही आरता है,  तेरे से जो में विभिन्न तोतली बातें बनाता हूँ, वो ही आरती है। हालाँकि माँ, मेरी बातों का कोई अर्थ या सार्थकता नहीं होती, फिर भी तू मेरा ही शिशु है ऐसा ध्यान रखते हुए प्रसन्न हो जाती है और मेरे सतत अश्रु जल ही उस आरती को ठंडा करते हैं।
माँ विसर्जन की तू बात मत कर माँ, मैं तुझसे कभी भी अलग हो ही नहीं सकता, तू मुझे छोड़ कर कभी जा ही नहीं सकती।  हाँ, मैं कभी कभी खेल खेल में मुख फेर लेता हूँ तो भी तेरी निगाह एक पल को भी मुझसे हटती नहीं है। तू एक हाथ से जग को संभालती है, एक हाथ से मुझे !
माँ ! मैं दोनों हाथ से कान पकड़ता हूँ, कातर दृष्टि से तुझे ताकता हूँ, यही मेरी क्षमा प्रार्थना है।
माँ यह भाव भी तू ही है, क्योँकि तू ही भावना, बुद्धि, भक्ति, वाणी, अक्षरा तो तू ही है। मैं कुछ नहीं सब तू ही तू है, मैं तो बस तेरा शिशु .... बस मैं अब चुप हो जाता हूँ, बोलना शुरू करता हूँ तो बंद ही नहीं होता, माँ तेरे सिर में दर्द तो नही कर रहा न माँ !

Monday, January 15, 2018

माँ की रसोई


जय गुरुदेव जय माँ ललिता त्रिपुरसुन्दरी !






माँ की रसोई !
माँ जो इस सारे संसार को अन्न व् जल से तृप्त कर रही हैं.

कीट पतंगों से ले कर हम मनुष्यों सहित अनंत कोटि ब्रह्मांडो में विभिन्न संतानों को निरंतर पोषित करने वाली माँ एक ही हैं.

सबकी भूख एक सी ही  होती है,  उस भूख को माँ ही  शान्त कर सकती हैं. और कोई नहीं.

माँ मनुष्यों , बंदरो , किटो, मछलियों, सिंहो में भेद नहीं करती हैं.
माँ खाना खिलाते समय धर्मं, जाति, वर्ण व्  रूप इत्यादि का भेद नहीं करती हैं.  वरन स्नेह से सबका पोषण करतीं हैं.

बालक केवल भोजन से ही पुष्ट नहीं होता , वरन माँ का स्नेह ही बच्चे को पुष्ट करता हैं तभी तो गाय के घी को स्नेह भी कहा जाता हैं.

अतः माँ की रसोई  अपने बच्चो को स्नेह से भोजन कराने का  माँ का कार्य करेगी. माँ की रसोई कोई संस्था का नाम नहीं हैं वरन एक भाव है.  माँ की रसोई एक अनाम, अरूप  संस्था की भातीं ही काम करेगी.


छोटे छोटी रसोई से शुरूआत करी जाएगी. आगे माँ जैसे करे .....


      नीम करोली बाबा एक  ही उपदेश दिया करते थे.  राम नाम जपो व् भूखे को भोजन कराओ.  बस, इतना ही. इससे हो जायेगा.  बाबा के आश्रम में जो भी आता प्रसाद अवश्य पाता था , आज भी स्थापना दिवस पर मीठे पूरी का वितरण किया जाता हैं.


      साईं बाबा कहते थे , भूखे को भोजन कराओ, सबकी भूख एक सी ही होती है चाहें वो मनुष्य की हो या जानवर की, चाहें वो धनी की हो या गरीब की. चाहें पापी की हो या पुण्यात्मा की. साईं बाबा के यहाँ भी भोजन प्रसाद बना करता था जो की वो स्वयं ही बनाते थे.


अतः हो सके तो सबके निमित्त भोजन प्रसाद रखना चाहियें , गृहस्थ को भी रोज या हर हफ्ते किसी न किसी को भोजन अवश्य करवाना चाहियें. 


Monday, January 8, 2018

Your Meditation Room Your Cave Your Himalaya


          
जय गुरुदेव जय माँ ललिता त्रिपुरसुन्दरी !
      
     If you think you are not progressing spiritually or you have no one listening to you or your motivation goes down frequently, Wouldn't it be a great help to have a separate room in isolation. Whenever you feel low, go to this room pray, cry, talk with your Ishta Deity. 

      Below are some excerpts from Auto biography of a Yogi by Shri Yoganand Ji ( SRF ) and very good instructions from literature of Swami Shivanand Ji, Rishikesh.


Shri Ramgopal Mazumdar Ji to Shri Yogananda Ji of Autobiography of a yogi.

Are you able to have a little room where you can close the door and be alone?” “Yes.” I reflected that this saint descended from the general to the particular with disconcerting speed. “That is your cave.” The yogi bestowed on me a gaze of illumination which I have never forgotten. “That is your sacred mountain. That is where you will find the kingdom of God.” His simple words instantaneously banished my lifelong obsession for the Himalayas. In a burning paddy field I awoke from the dream of mountains and eternal snows.


Swami Shivananda Ji


   "Have a separate meditation room under lock and key. This is a sine qua non ( must ) Convert a room into a forest. Do not. allow anybody to enter the room. Keep it holy. If you cannot afford to have a separate room, convert a small corner of the room as the meditation room with screens or curtains. Burn incense or scented sticks and camphor in the morning and evening. Keep a photo of Lord Krishna, Siva, Rama, Devi, Gayatri, Guru, Lord Jesus or Lord Buddha. Place your seat in front of the picture. Keep some books such as the Gita, the Ramayana, the Bhagavata, the Upanishads, the Vivekachudamani, the Yogavasishtha, the Brahma-Sutras, the Bible, the Zend-Avesta, the Koran, etc., in the room.

Decorate the room with inspiring pictures of great saints, sages, prophets and world-teachers. Take a bath before you enter the room. Or wash your face, hands and legs before you enter the room. Sit on the Asana in front of the deity. Sing devotional hymns or repeat Guru Stotras. Then take to the practice of Japa, concentration and meditation.

     The room should be regarded as a temple of God. You should enter the room with a pious and reverent mind. Thoughts of jealousy, lust, greed and anger should not be entertained within the four walls of the room. No worldly talks should be indulged in there. For every word that is uttered, every thought that is cherished and every deed that is done is not lost. They are reflected on the subtle layers of ether encircling the room where they are done and hence affect the mind invariably.

    When you repeat the Mantra or the name of the Lord, the powerful vibrations are lodged in the ether of the room. In six months' time you will feel peace and purity in the atmosphere of the room. Whenever your mind is much disturbed by worldly influence, sit in the room and repeat the name of the Lord for half an hour. Then you will find entire change in the mind immediately. Practise and feel the soothing, spiritual influences yourself. You will find a local Mussoorie. " 


श्री परमहंस राममंगलदास जी महाराज 


        तखत बराबर जगह हो। सफाई की जरूरत है। उस जगह कोई जावे नहीं। देवी-देवता मिलते हैं। पेट साफ रहे, सादा सूक्ष्म भोजन करै। भजन करने वाले को सहनशक्ति की जरूरत है। साधक घूर हो जाय। चाहे कोई कुछ कहे - गाली दे या मारे पीटे, बेखता बेकसूर कोई चार बात कहे, हाथ जोड़ दे।



     Shri Shivanand Ji have mentioned great truth, this room will work on you from outside as you try to work from inside. This will be a great blessing in disguise. Mandatory condition is no nonsense in this room. If possible  not even  relative, friends or even spiritual friends should go into this room. Visualise your deity's presence in the room. Bow down to Their Lotus Feet. Within some days you'll realize power of this room. Again remember no nonsense ( whatsap, facebook, gossipping on mobile, chit chat ) in this room. If you are not used to of being in solitude, you may talk to your Ishta Deity.

Good Luck for Your Room, Your Himalaya.


Thursday, January 4, 2018

राम नाम, क्रिया योग, ब्रह्म और मेरी माँ !


            
जय गुरुदेव जय माँ ललिता त्रिपुरसुन्दरी !

      यह एक अद्भुत बात है कि श्री राम शरणं के अद्भुत एवम सरल स्वभाव संत श्री विश्वामित्र जी महाराज जी ने कहा है कि माँ मुझसे बाते करती हैं। और पापा रामदास जी भी जो "ॐ श्री राम जय राम जय जय राम" नाम की साधना करते थे ने भी माँ से वार्तालाप तथा प्रश्नोत्तरी के बारे में बताया है।

      पर मेरी माँ यहीं नहीं रुकी,  उन्होंने और भी अद्भुत बातें मेरे सामने लायीं।  The Cosmic Mother website में The Autobiography of Yogi के लेखक, SRF फाउंडेशन के प्रेमावतार श्री योगानंद जी महाराज जो कि ज्ञानावतार श्रीयुक्तेश्वर जी के शिष्य थे, ने माँ का साक्षात्कार तथा ईश्वर की माँ के रूप में आराधना का वर्णन किया है। उन्होंने श्री रामकृष्ण परमहंस जी के शिष्य मास्टर महाशय ( श्री महेन्द्र नाथ गुप्ता) की कृपा से माँ को साक्षात अनुभव किया।

       शायद माँ बच्चो के ज्यादा करीब होती है इसलिए उस परम तत्व की माँ के रूप में आराधना ज्यादा सुलभ है। ईश्वर पिता के रूप में भी प्रिय हैं। पर वे थोड़े से गंभीर और बाहरी तौर पर सख्त प्रतीत होते हैं। पर तत्त्वतः माँ और पिता एक ही हैं।

      श्री रामकृष्ण परमहंस जी ने भी श्री केशव सेन जी से कहा था की केशव तुम्हारे बृह्म और मेरी माँ का झगड़ा थोड़ी न है, जिन्हें तुम ब्रह्म कहते हो, मैं उन्हें माँ कहता हूँ।